
फरीदाबाद में सात वर्षीय ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गुडगांव निवासी दीपक कुमार की सबसे छोटी बेटी 7 वर्षीय आसू करीब दो साल से उसकी बडी बहन सुदेश के साथ संजय कालोनी में रहती है।
रविवार को फोन आया कि आसू की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में दाखिल कराया है। उन्होंने बताया कि जब दीपक अस्पताल पहुंचा तो उसकी बेटी का इलाज चल रहा था और उसकी ज्यादा बात नही हुई। सुबह उसे पता चला कि उसकी बेटी आसू के साथ उसके 17 वर्षीय भांजे रोहित ने दुष्कर्म किया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म
आगरा राजमार्ग पर यहां सात साल की एक बच्ची के साथ एक पारिवारिक मित्र ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आज बताया कि लड़की का शव कल यहां मीनाताई ठाकरे स्टेडियम के पास पाया गया।
उन्होंने बताया कि यह बच्ची 28 जुलाई से अपने घर से लापता थी। बाद में, मृतक के माता पिता ने पुलिस को बताया कि उनके एक भाई के दोस्त योगेश रामदास खरे शनिवार शाम को उनके घर आए थे और इस बच्ची के साथ बाहर गए थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर खरे को गिरफ्तार कर लिया है।
नालंदा में सामूहिक दुष्कर्म
बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र स्थित गांधी उच्च विदयालय की दो छात्राओं के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने आज यहां बताया कि पीडिता छात्राओं को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित जिला सदर अस्पताल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में छात्राओं के परिजनों द्वारा संतोष कुमार और बब्लू कुमार सहित पांच युवकों के खिलाफ सिलाव थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सौरे और बंदू गांव निवासी इन छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आज सुबह स्कूल जाने के दौरान तीन युवक उन्हें जबरन उठाकर सिलाव बाजार स्थित एक लाज में ले गए जहां तीनों ने उनके साथ दुष्कर्म किया तथा दो अन्य ने उसकी विडियो रिर्काडिंग की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
