कहीं आपके साथ ऐसा तो नहीं होता कि आप सोचते है कि एक ही रोटी खाना है लेकिन सब्जी अच्छी लग गयी तो दो रोटी खा लेते हैं या आपने सोचा कि मीठा नहीं खायेंगे लेकिन मिठाई देखने पर मन में विचार आया कि एक से क्या फर्क पड़ता है और आप उसे खा लेते हैं तो हम आपको बताना चाहेंगे कि आप ओवर इटिंग के शिकार हैं। जो आपके मोटा तो करेगी ही आपकी याददाश्त को भी कम कर देगा।
अधिक उम्र में महिलाओं के अंदर भूख पुरूषों से ज्यादा लगने लगती है जिसके कारण वो ज्यादा खाने लगती है यही कारण है कि महिलाएं, पुरूषों से ज्यादा भूलक्कड़ होती हैं। यह अध्ययन करीब 60 से 80 साल के 5000 लोगों पर किया गया है।
तो इसलिए आप लोग आज से उतना ही खाये जितनी भूख हो। क्योंकि भूख से एक रोटी कम खाने से आपकी सेहत बिल्कुल प्रभावित नहीं होगी लेकिन एक रोटी ज्यादा खाना कई रोगों के मुफ्त में दावत देना है।
इसके लिए आप इस बात का ध्यान रखिये कि आप कभी भी खाना टीवी देखते समय या क्प्यूटर पर काम करते हुए मत खाइये क्योंकि अक्सर लोग ऐसा करते समय अपनी डाइट भूल जाते हैं। आपको अगर ओवर इटिंग से बचना है तो कभी भी ग्रुप में खाना मत खाइये क्योंकि लोगों के साथ खाना खाने से इंसान हमेशा ज्यादा भोजन कर लेता है।

