
कोर्ट ने कांडा के सहयोगी अरूण चड्ढा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चड्ढा मामले में सुनवाई अब 24 अगस्त को होगी। कांडा पर पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। गीतिका ने 4-5 अगस्त की रात अपने घर में पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली थी। उसने अपने सुसाइट नोट में आत्महत्या के लिए कांडा और उसके कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।
दिल्ली पुलिस की टीम ने गोपाल कांडा के साले के दामाद बंटी बंसल को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने कांडा को भगौड़ा घोषित कर रखा है। कांडा के खिलाफ गीतिका शर्मा को उकसाने और उसको आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के खिलाफ मामला दर्ज है। गीतिका के परिजनों का आरोप है कि कांडा और उसके सहयोगी काफी समय से गीतिका को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। आधी रात को उसको फोन कर परेशान किया जाता था।
गौरतलब है कि अक्टूबर सन 2009 के चुनाव में गोपाल कांडा सिरसा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप से हरियाणा विधानसभा में निर्वाचित हुए थे। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हड्डा को समर्थन देकर मंत्री पद हासिल किया था। अभी हाल ही में सूत्रों के अनुसार खबर आई थी कि कांडा भारत छोड़कर भाग चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडा परिवार समेत नेपाल भाग गया है।
