नेपाल: सड़क दुर्घटना में भारतीय समेत 15 की मौत

Posted by:
Updated: Saturday, July 28, 2012, 13:31 [IST]

Road Accident
काठमांडो। पश्चिमी नेपाल के पल्पा जिले में आज एक भारतीय जीप के एक मोड़ पर घूमते समय सड़क से 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उस में सवार एक भारतीय समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि मारे गये सभी लोग भारतीय हैं, लेकिन पुलिस ने बाद में इस बात की पुष्टि की कि मारे गये लोगों में 14 नेपाली और केवल एक भारतीय है।

काठमांडो में भारतीय दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है कि मारे गये लोगों में एक भारतीय है। पुलिस ने बताया कि नौ महिलाओं, दो पुरूषों और चार बच्चों की उस समय मौत हो गई जब पल्पा जिले में जोर्टे ऑफ डेउराली बहिरे में जीप सड़क से ढलान पर गिर गई। उन्होंने कहा कि दो घायलों को इलाज के लिये लुंबिनी मेडिकल कालेज प्रभास में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि पश्चिमी नेपाल में स्थानीय रिषिकेश मंदिर के दर्शन के लिये तीर्थ यात्रियों ने भारतीय जीप किराये पर ली थी। उन्होंने बताया कि जीप उन्हें गुल्मी जिले के रिदी ले जा रही थी जब यह दुर्घटना हुई। घटनास्थल पर एक पुलिस बल रवाना हो गई है। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय जीप गुल्‍मी जिले से रिदी जा रही थी।

Story first published: Saturday, July 28, 2012, 13:22 [IST]