
इस साल गर्मियों के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ और सब्जियों के दाम 48.8 प्रतिशत के लगभग बढ़ गए हैं। बाजार के मुताबिक टमाटर के दाम 50 रु किलो और आलू 30 रु किलो हो गया है। देश के कई इलाके सूखे से प्रभावित हैं।
फसलों को भारी नुकसान होने के चलते बाजार में बिचौलिए काफी फायदा उठा रहे हैं। किसानों से सस्ते में सब्जियां खरीद करकर बिचौलिये महंगे में सब्जियां बाजार में बेच रहे हैं। खबर के अनुसार कर्नाटक के कोलार शहर जो सबसे ज्यादा सब्जियों की पैदावार के लिए जाना जाता है में इस साल बारिश की कमी के कारण सब्जियों की पैदावार बहुत कम हुई।
कर्नाटक में इस साल 65 प्रतिशत कम बारिश हुई है और खेतों में 1300-1500फीट नीचे पानी मिल रहा है। किसानों का कहना है कि शुरुआत में हमने काफी इंतजाम किये थे और यकीन था कि बारिश आने पर सब ठीक से हो जाएगा लेकिन बारिश के ना आने की वजह से काफी नुकसान हुआ। किसानों की इस मुश्किल के चलते केंद्र सरकार ने यह फैसला किया कि कर्नाटक को ऐसे बीज दिए जाएगें जिसपर सूखे का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Story first published: Tuesday, July 17, 2012, 18:50 [IST]
