
रामू के ट्वीट की मानें तो ओसामा जब मरे तब वो बैठकर सन्नी लियोन की वीडियो देख रहे थे। अपने ट्वीट के जरिये रामू ने लिखा "क्या ये सच है कि ओसामा ने एबटाबाद में अपने कंपाउंड में सन्नी की वीडियो का स्टॉक रखा हुआ था? मेरे सूत्रों के अनुसार जब उन्हें मारा गया तब वो सन्नी लियोन का वीडियो देख रहे थे।"
इससे पहले भी कई बार रामू किसी अभिनेता से लड़ाई को लेकर तो कभी किसी पर कोई विवादास्पद व्यंग्य बोलकर खबरों की सुर्खियां बनाते रहे हैं। लेकिन इस बार तो उन्होने दुनिया से जा चुके इंसान को भी नहीं छो़ड़ा। देखा जाए तो रामू के इस कथन के पीछे कोई ना कोई गहरी वजह जरुर रही होगी क्योंकि रामू यूं हीं तो कुछ नहीं कहते उनकी हर बात के पीछे कुछ ना कुछ मकसद तो छुपा रहता है।
सन्नी और ओसामा का नाम जोड़ कर कहीं रामू अपनी अगली फिल्म के लिए कोई मसालेदार टॉपिक तो नहीं ढूंढ रहे? वैसे भी काफी समय से रामू की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही हैं तो हो सकता है सेक्सी सन्नी को ही अपने लिए सफलता का ट्रंप कार्ड समझ रामू उन्हें अपने साथ फिल्म में लेने के लिए ये सब कर रहे हैं। खैर वजह जो भी हो लेकिन रामू ने ओसामा को मरने के बाद भी नहीं छोड़ा ये तो वाकई नाइंसाफी है।
